Edition

आस्था के साथ स्वच्छता का संगम: चैत्र नवरात्र में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद नें मुंगई माता मंदिर में चलाया विशेष सफाई अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झलप। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झलप के प्रसिद्ध श्री मुंगई माता मंदिर परिसर में रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रीन संरक्षणम फाउंडेशन के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मंदिर परिसर की कायाकल्प की।

प्लास्टिक मुक्त मंदिर का संकल्प:

रविवार, 22 मार्च को आयोजित इस श्रमदान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर की सीढ़ियों, गर्भगृह के बाहरी क्षेत्र और परिसर के चारों ओर बिखरे हुए प्लास्टिक, डिस्पोजल, और पॉलीथिन को एकत्र कर उचित निस्तारण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

धर्म के साथ धरा की रक्षा

अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक गीतेश पण्डा ने कहा:

“धार्मिक स्थलों की सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक एक बड़ी चुनौती है। नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए हमने परिसर को स्वच्छ करने का निर्णय लिया ताकि भक्तों को सुखद अनुभव हो।”

 

वहीं, जिला सहसंयोजक दुर्गेश यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि धर्म की सेवा के साथ-साथ धरती माता की रक्षा करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान

अभियान के सफल समापन पर ग्रीन संरक्षणम फाउंडेशन द्वारा सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अभियान में प्रमुख उपस्थिति:

सफाई अभियान में जिला संयोजक गीतेश पण्डा, सहसंयोजक दुर्गेश यादव के साथ राजा अग्रवाल (सदस्य, गौसेवा आयोग वि.ख.), दुर्गेश पटेल, सतीश मारकंडे, सागर ध्रुव, हर्ष यादव, प्रवीन बरिहा, हरीचंद (राहुल) यादव, संजू ध्रुव, लोकेश ध्रुव, मनोज ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, पुष्पेंद्र पटेल, मनोज ध्रुव, आयुष सागर, लोकेश घृतलहरे, और जगदीश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Ads:-

विज्ञापन

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!