विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले—पौधों की देखभाल और संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा पिथौरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से अनुसूचित जाति कन्या आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे, जनपद अध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सतपाल सिंह छाबड़ा, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, दिलीप निषाद, एल्डरमैन किशोर पटेल, संजय