सरायपाली में “सेवा संकल्प अभियान” अंतर्गत संगीतमय नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सरायपाली । सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पर आधारित “सेवा संकल्प अभियान – 2026′ के विगत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में अंतिम प्रस्तुति ‘नमो सेवा : अनकही कहानियाँ’ संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति विकासखण्ड मुख्यालय पर बस-स्टैण्ड सरायपाली में दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और अभिनय के माध्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।सेवा संकल्प अभियान के भाजपा विकासखंड नोडल मनोज दास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुरप्रीत रैना, इकबाल खान प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, आशीष दास एवं किशोर भोई की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड सरायपाली में “सेवा संकल्प अभियान – 2026” के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में संगीतमय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से लोगों तक सुशासन, राष्ट्र सेवा एवं नागरिक कल्याण का संदेश पहुंचाना था।
नुक्कड़ नाटक का निर्देशन एवं लेखन इस कार्यक्रम के नोडल शैलेंद्र कुमार नायक (व्याख्याता) शाउमावि केना, सहायक चंपालाल डडसेना, सेजेस सरायपाली के व्याख्याता गण प्रदीप नारायण सेठ, संगीत निर्देशन जलंधर वर्गे एवं नृत्य निर्देशन शिक्षिका नेहा दास ने किया। इसमें सेजेस सरायपाली की छात्राओं अन्वेषा प्रधान, अनुष्का प्रधान, महक गर्ग, श्रद्धा सुमन पाणिग्राही, पूजा सोनी, अतिका फातिमा, अदिष्टा दास, पायल साहू, प्रिंसी खुटिया, काजल अग्रवाल, रुचिता साहू, बलप्रीत कौर एवं खुशी पटेल ने कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।वहीं बाल सहयोगियों के रूप में जतिन नायक, एम.डी. परवेज, भारत भास्कर, रिग्मांशु साहू एवं ईशान सेठ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेजेस सरायपाली के प्राचार्य गजेंद्र कुमार अरिल्ले, महेश नायक, वाय. के. चौधरी, अजय प्रधान, जयंत बारीक, प्रकाश ठेठवार, अश्विनी बारीक, किशोर पटेल तथा सरायपाली थाना की महिला पुलिसकर्मी मालती यादव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन में सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा के विकासखंड नोडल एवं प्रभारी मनोज दास द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन में विद्यार्थियों की सहभागिता, रचनात्मकता एवं सामूहिक प्रयास सराहनीय रहे।
उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।






















