
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार, पिथौरा मंडल द्वारा शीतला मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल मंदिर परिसर को स्वच्छ किया, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
अभियान के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी भाजपा स्थापना दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि स्थापना दिवस के पावन अवसर पर वे अपने घरों में दीप जलाएं और पार्टी का ध्वज फहराएं। साथ ही, उन्होंने इन गौरवपूर्ण पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया।
वहीं, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने आगामी 7 अप्रैल को महासमुंद में होने वाले सक्रिय एवं सामान्य सदस्यों के वृहद सम्मेलन में भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने “गांव बस्ती चलो अभियान” को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूँकी और उन्हें धरातल पर सक्रिय रहने को प्रेरित किया।
इस सेवा कार्य और बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विजय नायक, विक्की सलूजा, वेदप्रकाश गोयल, मन्नूलाल ठाकुर, रामकुवर सिंहा, दीपक देवी गजेन्द्र, अंजली पांडे, वर्षा सोनी, संदीप सेन, दुलिकेशन साहू, राजेश चौधरी, दुर्गेश सिंहा, पुष्पराज गजेन्द्र, देव डड़सेना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।











