पत्रकारों के हित और अधिकारों की लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहता है श्रमजीवी पत्रकार संघ : जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी
पिथौरा। 17/05/2026
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की रीति-नीति, पत्रकार हितैषी कार्यों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की सोच से प्रभावित होकर क्षेत्र के नवोदित पत्रकारों का संगठन के प्रति रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पिथौरा कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान नगर के तीन युवा पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय (khabrepalpalkinews.in), कुलजीत आजमानी (Jansewa24News.com) एवं प्रशांत पाण्डेय (Pithorawale.com) ने संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उज्ज्वल पत्रकारिता जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि:-
“छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित पत्रकार संस्था है। संगठन हमेशा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। आज नए साथियों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पत्रकारों का विश्वास संगठन पर लगातार मजबूत हो रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य लगातार करता रहेगा तथा पिथौरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नंदकिशोर अग्रवाल (महासचिव), परमीत सिंह माटा (उपाध्यक्ष), विजय कुमार गुप्ता (वरिष्ठ पदाधिकारी), विकास शर्मा (वरिष्ठ पदाधिकारी) सहित अन्य पत्रकार साथी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।




















