Edition

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूलों में रिक्त पदों पर होगी संविदा भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूलों में रिक्त पदों पर होगी संविदा भर्ती

रायपुर। सरकार की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल (विवेकानंद मॉडल स्कूल) खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन उत्कृष्ट स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए रिक्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। पदों का निर्धारण एवं पाठ्यक्रम हेतु कार्ययोजना बनाने शिक्षा विभाग ने एक समिति गठित कर दी है। यही समिति विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान का संचालन एवं कार्यकारिणी का रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) भी तैयार करेगी। राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना शुरू की जा रही है। इसकी घोषणा बजट सत्र में की गई थी। योजना की शुरुआत आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से करने की तैयारियां चल रही हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड और संभागीय मुख्यालयों में एक-एक ऐसे स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जहां एक ही परिसर में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेण्डरी तक कक्षाएं संचालित होती हैं। पहले चरण में 150 मॉडल चयनित किए जाएंगे। जिलों से विवेकानंद मॉडल स्कूलों के नामों की सूची मंगाई जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय हेतु शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति बाबत पदों का निर्धारण एवं पाठ्यक्रम आदि कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है। समिति में वित्त नियंत्रक आर. एल. मसिया, उप संचालक ए. एन. बंजारा, महेश नायक, सहायक संचालक प्रकाश चंद्र मिश्रा, सहायक प्राध्यापक हेमंत साव, संतोष तम्बोली एवं नितिन तालोकर शामिल हैं।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!