Edition

ट्रैक्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैक्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज 

सरायपाली/ ग्राम लंबर में ट्रैक्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक पंचू यादव निवासी तेंदूभाठा, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अपने साढू भाई हीरालाल यादव और उनकी पत्नी कुंती यादव के साथ कुटेला से सगुनडीह जा रहे थे। हीरालाल बिना नंबर प्लेट वाले नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर को चला रहा था। ट्रैक्टर में दाईं तरफ पंचू यादव और बाईं तरफ कुंती यादव बैठी थीं।

सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम लंबर के दुर्गा मंच के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण पंचू यादव संतुलन खो बैठे और ट्रैक्टर के आगे दाहिनी तरफ गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर का बड़ा पहिया उनके ऊपर से गुजर गया और उनकी वहीं पर ही मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!