Edition

आंगनबाड़ी सहायिका पद के आवेदन आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंगनबाड़ी सहायिका पद के आवेदन आमंत्रित

सरायपाली/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छ0ग इन्द्रावती भवन ब्लाक -01 द्वितीय तल नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक / 17183072025 WCD HOD IT SECTION T/ नवा रायपुर दिनांक 05/01/ 2026 के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं के रिक्त पदों में ई भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नियुक्ति किये जाने के प्राप्त निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली अंतर्गत कोकड़ी, छुईपाली 1, मुड़पहाड़ आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद पर नियुक्ति की जानी है।
उक्त पदों के भर्ती हेतु इच्छुक पात्र महिलाएं (उसी ग्राम / पारे / टोले की निवासी) ई भर्ती पोर्टल URL-https://aww.e-bharti.in/ में दिनांक 15/06/2026 से 02/07/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समस्त प्रक्रिया ई भर्ती पोर्टल के user manual में दर्शित है, जिसका उपयोग करके आवेदन किया जा सकता है, निर्धारित तिथि के बाद व परियोजना कार्यालय या डाक से प्रेषित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय सरायपाली में सम्पर्क कर सकते है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!