Edition

मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा द्वारा प्रथम 🩸रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा द्वारा प्रथम 🩸रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

सांकरा जोंक शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि इस शिविर में कुल 67 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि समाज सेवा के प्रति हमारी टीम की प्रतिबद्धता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है।

इस पुनीत कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन के प्रारंभ से लेकर समापन तक अपना अमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष श्री शुभम सिंघल जी, सचिव श्री सोनू गोयल जी एवं रक्तदान संयोजक श्री कमलेश अग्रवाल जी सहित सभी सदस्यों एवं सहयोगी भाइयों का विशेष योगदान रहा। सभी के समर्पण, उत्साह एवं सहयोग के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से उनके इस महान योगदान के प्रति सम्मान स्वरूप मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह एवं समाज सेवा की भावना ने इस आयोजन को विशेष रूप से सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

मारवाड़ी युवा मंच, सांकरा परिवार इस सफल आयोजन के लिए समस्त रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

“रक्तदान महादान है, क्योंकि आपका एक छोटा सा योगदान किसी के जीवन को नई आशा और नया जीवन प्रदान कर सकता है।”

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!