Edition

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरायपाली-तेंदुकोना में 83 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरायपाली-तेंदुकोना में 83 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद/ जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए सरायपाली एवं तेंदुकोना थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर 83 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरायपाली एवं थाना तेंदुकोना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 83 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार 600 रुपये है, जब्त की

सरायपाली पुलिस ने 80 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

थाना सरायपाली के अपराध क्रमांक 209/26 में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 22 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम छिर्रालेवा में शीशम पेड़ के पास घेराबंदी कर शिव कुमार चौहान (32 वर्ष) निवासी छिर्रालेवा को पकड़ा। जांच के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

तेंदुकोना पुलिस की कार्रवाई में 3 लीटर शराब जब्त

इसी प्रकार थाना तेंदुकोना के अपराध क्रमांक 68/26 में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बिराजपाली रोड, ग्राम बुंदेली में पुलिस ने अश्वंत बंजारे (54 वर्ष) निवासी ग्राम बुंदेली को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान में अब तक 25 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त महासमुंद पुलिस के विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 9,296.355 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 33 हजार 549 रुपये है। वहीं अभियान की शुरुआत से अब तक 697 प्रकरणों में 787 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!