Edition

पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना, 

पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना

महासमुंद। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन महासमुंद में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक सहित जिला पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों ने जिला शस्त्रागार में रखे अग्नेयास्त्रों एवं अन्य शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पंडित श्री पंकज तिवारी, निवासी बेमचा, ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए महासमुंद पुलिस द्वारा प्रति वर्ष इस पावन पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है। यह आयोजन कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देता है। पुलिस बल के लिए शस्त्र केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का साधन नहीं, बल्कि जनसुरक्षा के दायित्व का प्रतीक भी हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विजयादशमी पर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए जनसेवा, कर्तव्यपालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ति कश्यप, निरीक्षक श्री महेश साहू, निरीक्षक श्री विनोद कश्यप, निरीक्षक श्री दिनेश यादव, निरीक्षक श्री आकाश मसीह, उनि श्री राजीव नाहर, कंपनी कमांडर श्री साहू, प्रशिक्षु सूबेदार श्री ईश्वर साहू, सहायक उप निरीक्षक श्री बालमुकुंद साहू तथा शस्त्रागार प्रभारी श्री कदम सिंह नाग सहित जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!