केंदूढ़ार विराट नवमूर्ति दुर्गा माता रानी के पावन दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सरायपाली। आज केंदूढ़ार स्थित विराट नवमूर्ति दुर्गा माता रानी के पावन दरबार में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता रानी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर मन श्रद्धा, भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से भावविभोर हो उठा।
इस पावन अवसर पर माता रानी के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही प्रार्थना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई। साथ में हिंदू परिषद के समाज सेविका श्रीमती नमिता साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा साहू, सरपंच बालसी श्रीमती राधा रॉय, केन्दूढार सरपंच श्रीमति पूर्णिमा साहू जी ,भाजपा कार्यकर्ता गण , मातृ शक्ति एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






















