पिथौरा- स्नेह एवं आशीर्वाद सम्मेलन सम्पन्न सरस्वती शिशु मंदिर चाँदन में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजन

Ads

वार्षिक पेपर की समाप्ति के पश्चात कक्षा दशम के छात्र छात्राओ के लिए सरस्वती शिशु मंदिर चांदन में स्नेह सम्मेलन एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दशम के भैया बहनों को सम्मिलित किया गया था एवं उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम रखे गए थे। कक्षा दशम के भैया बहनों के द्वारा विद्यालय को गमला भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। सभी भैया बहनों को उपहार प्रदान किया गया। अंकिता नंद मुस्कान साहू एवं दामिनी नायक तीनों बहनों को 100% उपस्थिति के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया ।सभी बच्चों ने अपने अनुभव कथन बताया। मां भारती सेवा समिति के समस्त सदस्य गण प्राचार्य प्रधानाचार्य समस्त आचार्य दीदीयों की उपस्थित रही।सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर डॉ ओमप्रकाश शर्मा प्रीतम लाल नायक रामेश्वर पालेश्वर योगेश्वर नायक एवं जगत राम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी अतिथियों ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन

Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!