Edition

पिथौरा: भीषण गर्मी में अग्र सेवा दल की ठंडी पहल, 1100 से अधिक लोगों को पिलाया ‘आम पन्ना’

पिथौरा। बढ़ती गर्मी और तपती धूप से राहत दिलाने के लिए स्थानीय अग्र सेवा दल द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। पिथौरा के व्यस्ततम थाना चौक पर दल के सदस्यों ने राहगीरों और आमजनों को 1100 से अधिक गिलास आम पानी (आम पन्ना) का वितरण किया।

इस पुनीत कार्य में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जनों का विशेष मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल (राजू) जी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी, श्री नंदकिशोर एरन जी, श्री राजेश गोयल जी एवं श्री भावेश अग्रवाल (बिट्टू) जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अग्र सेवा दल के युवाओं के इस उत्साह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज हित में इस तरह के सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए। अतिथियों ने टीम को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

और पढ़ें

error: Content is protected !!