Edition

छग चौहान सेना ने अंचल के 63 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित, विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

छग चौहान सेना ने अंचल के 63 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

 

 

सरायपाली। छत्तीसगढ़ चौहान सेना के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सेंट विंसेंट पलोटी हायर सेकेंडरी स्कूल, कुटेला, सरायपाली में स्व. डॉ. पदमा डड़सेना आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का चतुर्थ वर्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विधायक एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

विधायक चातुरी नंद ने समारोह में 63 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। वे केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, नैतिकता और जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं। किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। स्व. डॉ. पदमा डड़सेना जी की स्मृति में आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है। हमें अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

 

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना और समाज में शिक्षा तथा संस्कारों के महत्व को प्रोत्साहित करना था।

 

सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं

समारोह में प्राचार्यगण भोग सिंह भोई, प्रफुल्ल ग्वाल, सुशील कुमार सेठ, किशोर कुमार रथ खीरसागर पटेल को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में व्याख्याता वर्ग में श्री जालंधर वर्गे, डॉ. सुलोचना नायक, श्री अभिमन्यु शड़गी, श्री बृजलाल पटेल, श्री अनुप कुमार बेश्राम, श्री मधुमंगल प्रधान, श्री संजय कुमार नाग, श्री निरंजन कुमार पटेल, श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी, श्री सीताराम कुमार एवं श्री संपत लाल पटेल को भी सम्मानित किया गया.

आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक वर्ग में श्री गिरधारी निषाद, श्री कामता पटेल, श्री उत्तरा कुमार दीवान, श्री सुरेंद्र कुमार भोई, श्री कुमार आदित्य विक्रम सिंह ध्रुव, श्री बिरेन्द्र प्रधान, श्री क्षितिपती साहू, श्री विजय कुमार पटेल, श्रीमती प्रेमशीला प्रधान, श्रीमती अनुपमा नायक, श्री भोलानाथ नायक, श्री मुकेश कुमार साहू, श्री गोपीनाथ कर, श्री सनातन साहू, श्री शरद कुमार नंद एवं श्री अरुण कुमार नंद भी सम्मानित हुए .

प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक वर्ग से श्रीमती जयंती गढ़तिया, श्री प्रमोद कुमार सांतराय, श्रीमती अंजली साहू, श्रीमती अनुपमा मांझी, श्री हरलून गार्डिया, श्री विजय कुमार सिदार, श्रीमती सुषमा मांझी, श्रीमती दीपिका विशाल, श्री सुंदरलाल डड़सेना, श्रीमती शिला विश्वास, श्री यशोवर्धन आचार्य, श्री जितेंद्र नायक, श्री लवकुमार पटेल, श्री सोहनलाल चौधरी, श्री खीरसिंधु साहू, श्री हेमंत कुमार भोंई, श्रीमती पार्वती पटेल एवं श्री केशव प्रसाद साहू को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसी तरह श्री अरविंद साहू, श्री उमेश कुमार, श्री रितेश भोई, श्री संजय नंद, श्री प्रीतम सोनी, श्री गौरीशंकर चौधरी, श्री राकेश कुमार नायक, श्री अंशु दीप, श्री तरुणी सेन साहू एवं श्री दुखनाशन कुमार को भी सम्मानित किया गया.

 

शिक्षक सम्मान समाज का सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके समर्पण, ज्ञान और सेवाभाव की सराहना की गई।

 

कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय चौहान, डॉ शुभ्रा डडसेना सहित प्राचार्य गण भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय लाल चौहान, कृष्ण कुमार चौहान, घुरऊ चौहान, ओमप्रकाश चौहान, विभीषण चौहान, किरोटी नंद, सतीश चौहान, दुष्यंत साहू एवं जयंत यादव सहित सेना के सदस्य तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा आयोजित इस समारोह ने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!