Edition

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 43 IAS अफसरों की नई पदस्थापना, कई जिलों में बदले कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 43 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद कई अहम विभागों, सचिव स्तर के पदों और जिला प्रशासन में बदलाव देखने को मिला है।

नई पदस्थापना के तहत श्रीमती रिचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज कुमार पिंगुआ को गृह एवं जेल विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

सचिव स्तर पर भी कई बदलाव

आदेश के अनुसार निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है, जबकि एस. भारतीदासन को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है।

कई जिलों को मिले नए कलेक्टर

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन में भी बदलाव करते हुए कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं। आदेश के मुताबिक डॉ. संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सुश्री संतन देवी जांगड़े को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जिम्मेदारी मिली है। श्रीमती वंदना संजना त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सुश्री रीना जमील को सूरजपुर और श्री विवेकानंद को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय प्रशासन में भी फेरबदल

प्रशासनिक फेरबदल का असर स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय प्रशासन और सहकारिता विभागों में भी दिखा है। संजीव कुमार झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश 6 मई 2026 को जारी किया गया है। इस बड़े बदलाव के बाद प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!