Edition

धान गबन मामले में बम्हनी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, करोड़ों के घोटाले का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धान गबन मामले में बम्हनी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, करोड़ों के घोटाले का आरोप

महासमुंद जिले के धान उपार्जन केंद्र बम्हनी में सामने आए करोड़ों रुपये के धान गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर किसानों के हक के 3,742 क्विंटल यानी 9,355 कट्टे धान के गबन का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन केंद्र बम्हनी (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी) में प्रशासनिक जांच दल द्वारा 16 मई 2026 को भौतिक सत्यापन किया गया था। जांच के दौरान केंद्र में भारी मात्रा में धान की कमी पाई गई। जांच रिपोर्ट में समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की राशि को मिलाकर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई।

इस मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा शाखा के प्रबंधक उसत कुमार प्रधान ने 27 मई 2026 को थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 281/2026 के तहत धारा 316(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बसना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गंगाधर जगत से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति के गबन के मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –
गंगाधर जगत, पिता दुर्जन सिंह जगत, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम दलालखार, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!