Edition

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, 28 मई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी विचारक और क्रांतिकारी नेता स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि वीर सावरकर देशभक्ति, साहस और राष्ट्र जागरण के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कठिन संघर्ष और अनेक यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्रप्रेम और संकल्प कभी कमजोर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ भी लगातार आवाज उठाई। समाज में समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और कार्य आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रहित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को वीर सावरकर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा भी मौजूद रहे।

 

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें