Edition

07 जून को जिलेभर में स्कूल बसों की होगी विशेष जांच, सुरक्षा मानकों का किया जाएगा निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

07 जून को जिलेभर में स्कूल बसों की होगी विशेष जांच, सुरक्षा मानकों का किया जाएगा निरीक्षण

महासमुंद, 29 मई 2026। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित सभी स्कूल एवं कॉलेज वाहनों का विशेष भौतिक निरीक्षण 07 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह जांच अभियान सुबह 09 बजे से विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर संचालित होगा।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर में स्कूल बसों तथा अन्य शैक्षणिक वाहनों की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के वाहनों के लिए पृथक-पृथक जांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

सरायपाली क्षेत्र के वाहनों का निरीक्षण प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में, पिथौरा क्षेत्र के वाहनों का निरीक्षण सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में किया जाएगा। वहीं महासमुंद एवं बागबाहरा क्षेत्र के वाहनों की जांच पुलिस लाइन परसदा महासमुंद में तथा बसना एवं सांकरा क्षेत्र के वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में संपन्न होगी।

निरीक्षण के दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों का पालन, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को समय से पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कार्य पूरा करने तथा जांच प्रतिवेदन स्कूल बस शाखा प्रभारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें