सरायपाली के दो बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स थाने में लौटाया
सरायपाली/ ईमानदारी आज भी जिंदा है, इसका उदाहरण सरायपाली के दो बच्चों ने पेश किया। सड़क पर मिला 3600 रुपए नकद और कुछ कार्ड से भरा पर्स बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया।आज शुक्रवार 16 वर्षीय कु. साक्षी त्रिपाठी पिता श्री करुणाकांत त्रिपाठी और 15 वर्षीय आयुष देवांगन पिता रोत्तम देवांगन थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला था। ईमानदारी दिखाते हुए दोनों बच्चे सीधे थाने आए और पर्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जब पर्स की जांच की तो उसमें 3600 रुपए नकद, पंकज कुमार नायक निवासी बडेटेमरी के नाम का आधार कार्ड और बैंक संबंधी कार्ड मिले। पुलिस ने तुरंत पंकज कुमार नायक का पता लगाया और उन्हें थाना बुलाया।
पुलिस ने किया सम्मान:*
थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों की ईमानदारी की सराहना करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया।





















