बाल दिवस पर उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में विशेष आयोजन, अतिथि ने बच्चों को बांटे उपहार
सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि के रूप में **श्रीमती तिरिथ कुमारी मानिकपुरी**, प्रदेश समन्वयक, ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय मानिकपुरी पनका समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का विद्यालय आगमन हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती मानिकपुरी ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं तथा सभी बच्चों का चॉकलेट से मुंह मीठा कराया और उपहार स्वरूप पेन भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
विद्यालय परिवार ने अतिथि के इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया






















