“वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान” के तहत मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद का आज समापन; अंतिम दिन महासमुंद जिला के शेष 7 मंडलों में जुटेंगे कांग्रेसी दिग्गज
हाथीबाहरा मे मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम के प्रभारी निर्मल जैन होंगे शामिल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महासमुंद जिले में 11 से 15 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे “वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान” के अंतर्गत मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम का आज (15 नवंबर) अंतिम दिन है। समापन दिवस पर महासमुंद जिले के शेष 7 मंडलों में जनचौपाल आयोजित कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर गत 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से विपक्षी दलों द्वारा दिए गए आह्वान को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में महासमुंद जिले के जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा रहा है। आज अभियान के अंतिम दिन सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने निर्धारित मंडलों में पहुँचकर कार्यक्रम का समापन करेंगे।
• हाथीबाहरा मे जनचौपाल कार्यक्रम में मंडल प्रभारी निर्मल जैन भी होंगे शामिल
इसी कड़ी में, खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत कोमाखान ब्लॉक के हाथीबाहरा मंडल में ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा तथा मंडल अध्यक्ष तुलाराम ठाकुर की अध्यक्षता में भव्य जनचौपाल-संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि कांग्रेस के युवा नेता निर्मल जैन कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शिरकत करेंगे।
• 15 नवंबर को आयोजित होने वाले 7 मंडलों एवं प्रभारियों की सूची:
• मामाभाचा मंडल (ब्लॉक: बागबाहरा ग्रामीण) – प्रभारी: भरत ठाकुर
• हाथीबाहरा मंडल (ब्लॉक: कोमाखान) – प्रभारी: निर्मल जैन
• पथरला मंडल (ब्लॉक: सांकरा) – प्रभारी: परमानंद नायक
• सिंघोड़ा मंडल (ब्लॉक: छुईपाली) – प्रभारी: अंकित बागबाहरा
• मल्दामाल मंडल (ब्लॉक: छुईपाली) – प्रभारी: रूपेश गोयल
• छुईपाली मंडल (ब्लॉक: छुईपाली) – प्रभारी: श्रीमती राशि महीलांग
• सिरपुर मंडल (ब्लॉक: झलप-पटेवा) – प्रभारी: श्रीमती खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल
• 16 से 25 नवंबर तक चलेगा बूथ स्तरीय जनचौपाल अभियान
मंडल स्तरीय कार्यक्रमों के समापन के पश्चात 16 से 25 नवंबर तक जिले भर में बूथ स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चरण में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता प्रत्येक बूथ तक पहुँचकर आम नागरिकों को वोट चोरी रोकने के प्रति जागरूक करेंगे तथा चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के इशारे पर मतदाताओं को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित करने की कथित जालसाजी से जनता को अवगत कराएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा करें और लोकतंत्र को बचाने के इस अभियान को सफल बनाएं।






















