पिथौरा: प्राचीन शिव मंदिर में ‘श्री नर्मदेश्वर महादेव’ की प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से शुरू

Ads

पिथौरा: पुरानी बस्ती के तालाब पारा स्थित पूर्वजों द्वारा स्थापित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही वहाँ श्री नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। डड़सेना परिवार द्वारा आयोजित इस पावन उत्सव में समस्त शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

• 25 मार्च (बुधवार): कलश यात्रा (प्रातः 7 बजे), वेदी पूजन एवं जलाधिवास।

• 26 मार्च (गुरुवार): प्रतिमा पूजन, रुद्राभिषेक एवं अन्नाधिवास।

• 27 मार्च (शुक्रवार): देव प्रतिष्ठा, वेदी पूजन, फलाधिवास, पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसादी।

विशेष आकर्षण: प्रतिदिन शाम 8:00 बजे से आमंत्रित मंडलियों द्वारा ‘श्री रामचरितमानस’ का मधुर गायन किया जाएगा।

स्थान: तालाब पारा पुरानी बस्ती, पिथौरा।

विनीत: लीलाधर-श्यामा देवी डडसेना एवं समस्त डडसेना परिवार, पिथौरा।

विज्ञापन

Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!