Edition

रायपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र अब नए पते पर: 6 अप्रैल से तेलीबांधा के ‘One High Street’ में होगा कामकाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर, 30 मार्च 2026: राजधानी रायपुर के पासपोर्ट आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित होने वाला पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) अब अपने पुराने पते से स्थानांतरित होकर नए हाई-टेक ऑफिस में शिफ्ट हो रहा है।

अभी तक यह केंद्र पंडरी स्थित श्याम प्लाजा (पुराने बस स्टैंड के सामने) में संचालित हो रहा था, लेकिन 06 अप्रैल 2026 से इसका पूरा कामकाज नए पते— वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001) —से शुरू होगा।

आवेदकों के लिए जरूरी निर्देश:

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन आवेदकों ने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तारीख का अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें अब पुराने पते (पंडरी) के बजाय नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा) पर पहुंचना होगा। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रसीद में दिए गए समय के अनुसार ही नए केंद्र पर उपस्थित हों ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!