रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में हैवानियत: संचालिका के बेटे ने मरीज को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Ads

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ के एक नशा मुक्ति केंद्र में सुधार के लिए आए मरीज के साथ बर्बरता का मामला प्रकाश में आया है। केंद्र की संचालिका के बेटे द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पाइप से की गई बेदम पिटाई

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद पंडरी थाना क्षेत्र स्थित ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ का है। यहाँ ओडिशा के उमरकोट निवासी एक युवक को नशे की लत छुड़ाने के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि केंद्र की संचालिका के बेटे, अनिकेश शर्मा ने इस युवक पर जमकर कहर बरपाया और उसे पाइप से बुरी तरह पीटा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है।

मरीज की बिगड़ी मानसिक स्थिति, विशाखापट्टनम में इलाज जारी

वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी अनिकेश शर्मा के विरुद्ध पंडरी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट का मरीज पर इतना गहरा सदमा लगा है कि उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। बेहतर उपचार के लिए उसे विशाखापट्टनम ले जाया गया है, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!