हाड़ाबंध में डॉ. एकता लंगेह ने भरी हुंकार: “चारदीवारी लांघकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें महिलाएं

Ads

महासमुंद|: हाड़ाबंध: ग्राम पंचायत हाड़ाबंध में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची प्रसिद्ध समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह ने ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की स्थिति पर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी ग्रामीण महिलाएं विकास की मुख्य धारा से कोसों दूर हैं। पुरुषों द्वारा घर की जिम्मेदारियों का हवाला देकर महिलाओं को चारदीवारी तक सीमित रखना चिंताजनक है। डॉ. लंगेह ने जोर देते हुए कहा कि घर के काम और खाना बनाना केवल महिलाओं का उत्तरदायित्व नहीं है, बल्कि समय आने पर पुरुषों को भी इन कार्यों में हाथ बंटाना चाहिए।सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि नशा न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज और देश को खोखला कर देता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिस पर डॉ. एकता ने उन्हें आवेदन के माध्यम से समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया।

प्रमुख उपस्थितियाँ एवं संबोधन:

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ममता साहू ने की। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता टी. दुर्गा राव ने कानूनी और सामाजिक जागरूकता पर जोर देते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता राजपूत ने ‘नारी शक्ति’ का नारा देते हुए महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और आभार:

स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया ठाकुर, राजेश, हेमवती यादव, गुड्डी सिन्हा, मिलवन्तीन यादव सहित हाड़ाबंध की मितानिन बहनों, पंचगणों और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!