छत्तीसगढ़ में शराब की नई कीमतें तय: आबकारी विभाग ने जारी की 2026 की रेट लिस्ट, जानें आपके ब्रांड के दाम

Ads

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए मदिरा की नई दरें घोषित कर दी हैं। विभाग के विशेष सचिव, देवेंद्र सिंह भारद्वाज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश की सभी सरकारी शराब दुकानों पर प्रभावी हो जाएंगी।

क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

आबकारी विभाग द्वारा जारी इस नई सूची में देशी, विदेशी और बियर की कीमतों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। मुख्य बदलावों पर नजर डालें तो:

• देशी शराब: इस बार देशी शराब के शौकीनों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। कीमतों में कोई बदलाव नहीं करते हुए दरें यथावत रखी गई हैं।

• विदेशी शराब (प्रीमियम): प्रीमियम सेगमेंट की विदेशी शराब पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। कुछ चुनिंदा ब्रांड्स की बोतलों की कीमतों में हल्की कटौती की गई है।

• बियर और अन्य: बियर की कीमतों में भी कोई बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिला है, जिससे बाजार में स्थिरता बनी रहेगी।

गौरतलब है कि साल 2025 में विभाग ने दरों में कुछ कमी की थी, लेकिन इस साल दरों को लगभग स्थिर ही रखा गया है। केवल प्रीमियम विदेशी शराब की बोतलों में ही संशोधन देखने को मिल रहा है।

नोट: शराब की विस्तृत और ब्रांड-वार नई दरों की पूरी जानकारी के लिए आप आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आधिकारिक रेट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!