Edition

पिथौरा में सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस को भव्य रूप देने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु आज, 3 अप्रैल (शुक्रवार) को शाम 5:00 बजे एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है।

यह बैठक स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला (श्री परशुराम चौक) में संपन्न होगी। सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने समाज के सभी सदस्यों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन्मोत्सव को हर्षोल्लास और संगठित रूप से मनाने के लिए सुझाव लेना और जिम्मेदारियां तय करना है।

  • विशेष आग्रह: आप सभी विप्र बंधुओं से निवेदन है कि बैठक में अवश्य पहुंचें। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाना है।

स्थान: ब्राह्मण धर्मशाला (श्री परशुराम चौक), पिथौरा

समय: आज शाम 5:00 बजे

जय श्री परशुराम!

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!