सोनासिल्ली गुरुकुल में लगेगा संस्कृत का महाकुंभ, तीन दिनों तक देववाणी में डूबेगा महासमुन्द

Ads

पिथौरा । महासमुन्द (छत्तीसगढ़): संस्कृत भारती महासमुन्द जनपद (छ.ग.) के तत्वावधान में संस्कृत को घर-घर तक पहुँचाने और इसे बोलचाल की भाषा बनाने के संकल्प के साथ ‘भाषाबोधन वर्ग’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। “जयतु संस्कृतम्, विश्वपोषकम्” के ध्येय वाक्य के साथ यह तीन दिवसीय आवासीय शिविर 13 से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा।

आयोजन का विवरण और स्थान:

यह कार्यक्रम गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसहीबाहरा (सोनासिल्ली), विकासखंड – पिथौरा, जिला – महासमुन्द में संपन्न होगा। शिविर का शुभारंभ सोमवार, 13 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन सत्र के साथ होगा और समापन बुधवार, 15 अप्रैल को सायं 4:00 बजे किया जाएगा।

कौन ले सकता है भाग?

15 वर्ष से अधिक आयु के सभी जिज्ञासु बालक-बालिकाएं, युवा एवं बुजुर्ग इस शिविर में आमंत्रित हैं। संस्कृत भारती का लक्ष्य है कि क्षेत्र के “गृहे-गृहे संस्कृतं, कण्ठे-कण्ठे संस्कृतम्” यानी हर घर और हर कंठ में संस्कृत का वास हो।

महत्वपूर्ण निर्देश एवं शुल्क:

• शुल्क: इस आवासीय वर्ग का सहयोग शुल्क मात्र 200/- रुपये रखा गया है।

• आवश्यक सामग्री: प्रतिभागियों को अपने साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे— लेखनी (पेन), टिप्पणी पुस्तिका (नोटबुक), साबुन, मंजन और थाली-कटोरी आदि लेकर आना अनिवार्य है।

संपर्क सूत्र (Registration के लिए):

पंजीकरण या अधिक जानकारी के लिए आप सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

1. श्रीमान कृष्ण कुमार शर्मा: 9977045647

2. श्रीमती ममता शीतल मिश्रा: 8770717307

भवदीय: गुणसागर प्रधान (जनपद संयोजक, महासमुन्द)

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!