Edition

पिथौरा: सेवा और समर्पण का संगम, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कल शीतला मंदिर में चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए, भारतीय जनता पार्टी मंडल पिथौरा द्वारा कल एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के विजन को आगे बढ़ाते हुए, मंडल के समस्त ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

यह अभियान कल, 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 7:00 बजे नगर के आस्था के केंद्र शीतला मंदिर, पिथौरा में आयोजित किया जाएगा। मंडल नेतृत्व ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पवित्र कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और श्रमदान के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दें।

इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के साथ महामंत्री जतिन ठक्कर और किरण दुलीकेशन साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!