Edition

पिथौरा: नकाबपोश बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, बाल-बाल बची जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम लहरौद नयापारा खुर्द में बीती रात चोरी की नीयत से आए सशस्त्र नकाबपोशों ने जमकर उत्पात मचाया। एक एकांत मकान को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने घर में मौजूद युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, हालांकि हमले में वह घायल हो गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

हमले की पूरी कहानी:

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा खुर्द में एक स्कूल के पास स्थित सुनीता साहू के घर पर यह वारदात हुई। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे और उनका पुत्र विकास घर पर अकेला था। रात करीब 11 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। विकास ने जैसे ही दरवाजा खोला, तीन नकाबपोश (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) जबरन घर के भीतर घुस आए।

बदमाशों ने विकास का गला दबाकर उसे काबू करने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान विकास ने हिम्मत दिखाई और महिला नकाबपोश को धक्का देकर खुद को छुड़ाया और ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। घबराए बदमाशों ने उस पर चाकू से वार किया, जिससे उसके हाथ पर गहरा निशान आ गया।

बाइक पर सवार होकर फरार हुए आरोपी:

विकास के शोर मचाने पर घर के बाहर बाइक चालू कर खड़ा चौथा साथी सक्रिय हुआ। पकड़े जाने के डर से तीनों नकाबपोश तुरंत बाहर निकले और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने रात में ही चारों ओर उनकी तलाश की, लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लगा। अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!