पिथौरा: सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी का इंतकाल

Ads

पिथौरा।

शोक संदेश:- वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शकील कुरैशी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे पिथौरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय कुरैशी अपने पीछे एक बड़ा और खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी के बड़े भाई थे। शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र हातिम कुरैशी, हाशमी कुरैशी सहित भतीजे शम्स, सिराज और यूसुफ कुरैशी व अन्य परिजन शामिल हैं।

अंतिम संस्कार:

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (13 अप्रैल) को सुबह 10 बजे उन्हें इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!