Edition

किशनपुर में सहकारिता का नया अध्याय: मुख्यमंत्री ने किया नवीन समिति का वर्चुअल शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी मर्यादित किशनपुर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस गौरवशाली पल का गवाह बनने के लिए किशनपुर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में किसानों ने शिरकत की।

धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ समारोह का आगाज़

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, रिबीकांती बरिहा, कृषक सहकारी समिति पिथौरा के अध्यक्ष विजयराज पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, भाजपा नेता सिताराम सिंहा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, चम्पेश्वर साहू, मिनिकेतन पटेल, डिगेश प्रधान और सतीश प्रधान द्वारा भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया।

किसानों को मिलेगी अब सुगम सुविधाएं

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय हमेशा किसानों की समृद्धि रहा है। अब किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण के लिए दूर नहीं जाना होगा। जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

विशेष अतिथि स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किशनपुर सहित 515 नई समितियों का जाल बिछाया है ताकि व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे। सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समिति खुलने से किसानों का समय और पैसा दोनों बचेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता सिताराम सिंहा और सुरेंद्र साहू ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन जगतराम प्रधान ने किया और आभार प्रदर्शन सरपंच रिबीकांती बरिहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्णकुमार डड़सेना, रामकृष्ण मने, मनोज ठाकुर, नरेश सोना, नरेश महंती, सरिता साहू, ब्रजेश प्रधान, रितेश प्रधान, मोहित निषाद, योगेश कुमार साहू, लालबिहारी प्रधान सहित सैकड़ों किसान भाई उपस्थित थे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!