
पिथौरा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें ग्राम लाखागढ़ के एक युवा प्रतिभावान छात्र ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। स्थानीय सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र अंकित श्रीवास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक हासिल किए हैं। अंकित की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि उनके विद्यालय का मान भी बढ़ा है।
अंकित श्रीवास, जो कि कुमार श्रीवास एवं प्रेमा श्रीवास के सुपुत्र हैं, शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी और होनहार रहे हैं। उनके इस स्वर्णिम सफर में उनके बड़े पिता अमर श्रीवास और बड़ी माँ शिव कुमारी श्रीवास का विशेष स्नेह और आशीर्वाद रहा है। परिणाम आने के बाद उनके परिजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
अपने भविष्य के लक्ष्यों को साझा करते हुए अंकित ने बताया कि उनकी रुचि अंतरिक्ष विज्ञान में है और वे आगे चलकर एस्ट्रोनॉमी (Astronomy) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।










