Edition

खेल प्रतिभाओं को मंच देना पीसीए का लक्ष्य – मनमीत सिंह छाबड़ा: मिनी स्टेडियम में अंडर-12 ट्रायल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। स्थानीय मिनी स्टेडियम में पिथौरा क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) द्वारा आयोजित अंडर-12 ट्रायल मैच ने युवा खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पीसीए ‘ए’ और पीसीए ‘बी’ के बीच खेले गए 15 ओवर के मुकाबले में खेल कौशल और अनुशासन का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।
मैदान पर बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स से दर्शकों का मन जीता, वहीं गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर मैच को अंत तक रोचक बनाए रखा। फील्डिंग में भी खिलाड़ियों की फुर्ती और समर्पण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तन्मय निषाद को “मैन ऑफ द मैच” का खिताब दिया गया। यह सम्मान उन्हें एकेडमी के संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा द्वारा प्रदान किया गया, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि पीसीए का उद्देश्य केवल मैच आयोजित करना नहीं, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करना और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मंच देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कोच सुनील यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार अपनी तकनीक और प्रदर्शन को निखार रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!