Edition

छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी का कहर, आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भारी कटौती, अब केवल 4 घंटे खुलेंगे केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ने और लू (Heatwave) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब बच्चों को भीषण तपिश से बचाने के लिए केंद्रों का समय 6 घंटे से घटाकर मात्र 4 घंटे कर दिया गया है।

नया समय सारिणी और निर्देश

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक ही खुलेंगे। विशेष सावधानी बरतते हुए 23 अप्रैल से 30 जून तक बच्चों की भौतिक उपस्थिति का समय और भी कम कर दिया गया है; अब बच्चे केवल सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक ही केंद्र में रहेंगे।

पोषण और शिक्षा पर फोकस

समय कम होने के बावजूद विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण और शिक्षा में कोई समझौता नहीं होगा। निर्धारित समय के भीतर ही:

• प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

• पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुबह 11:00 बजे तक केंद्र में उपस्थित रहकर अपने अन्य प्रशासनिक कार्य और जॉब चार्ट का पालन करेंगी। केंद्र बंद होने के बाद कार्यकर्ता ‘गृहभेंट’ (Home Visit) के जरिए माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देना जारी रखेंगी।

सुरक्षा और निगरानी

विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि बच्चों को सुरक्षित घर पहुँचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला अधिकारियों को इन निर्देशों के जमीनी क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी करने और रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। लू की स्थिति सामान्य होने पर 1 जुलाई 2026 से केंद्र पुनः अपने पुराने समय (सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे) पर लौट आएंगे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!