Edition

आज शाम से शुरू होगा किकेट का महासंग्राम नगर के प्रथम नागरिक देवेश निषाद करेंगे शुभारंभ पिथौरा किकेट एकेडमी के तत्वाधान हो रहा भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। पीसीए (पिथौरा क्रिकेट एकेडमी) के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित “संगम क्रिकेट लीग” का शुभारंभ आज 12 मई से होने जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रेमियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है। लंबे समय से इस आयोजन का इंतजार किया जा रहा था और अब एक बार फिर पिथौरा में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक श्री देवेश निषाद के करकमलों से होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी सहित नगर पंचायत के पार्षदगण, खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा उद्घाटन समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

लीग का पहला मुकाबला पांडे नाइट राइडर एवं जनसेवा 24 सुपर किंग के मध्य खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले को लेकर पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। दर्शकों को एक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मैच देखने को मिलने की उम्मीद है।

पिथौरा क्रिकेट एकेडमी विगत कई वर्षों से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं अन्य खेल आयोजनों का सफल संचालन करती आ रही है। एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करना है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कई युवा खिलाड़ी ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बड़े स्तर तक पहुंचने का सपना देखते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

संगम क्रिकेट लीग को लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन होने वाले मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें