Edition

खेती शुरू होने से पहले ही किसानों पर संकट, डीजल और खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता – मोक्ष कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बसना/ खरीफ फसल की तैयारी शुरू होते ही किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। खेत जोतने के लिए ट्रैक्टरों में डीजल नहीं मिल पा रहा है और खेती के लिए आवश्यक खाद की भी भारी किल्लत बनी हुई है। ऐसे समय में किसान परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने शासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की हितैषी होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ किसान डीजल और खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 

उन्होंने कहा कि खेती का समय सिर पर है, लेकिन पेट्रोल पंपों में डीजल की कमी और खाद वितरण में अव्यवस्था ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रह रहे हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल और खाद नहीं मिल पा रहा है।

 

मोक्ष कुमार प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और बड़े स्तर पर जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन किसानों का शोषण व्यापारियों के माध्यम से करवा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन आज वही सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार को तुरंत डीजल और खाद की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके और खरीफ सीजन प्रभावित न हो।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!