Edition

17 वीं राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने जीता मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुन्द। डोंगरगढ़ के सेंट पलोटी इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय 17 वीं राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप आयोजित किया गया, जिसमें 32 राज्यों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वहीं आगामी नेशनल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय वूशु फाइट टीम चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। इसमें राज्य भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में उनकी ताकत स्पीड स्ट्राइकिंग और डिफेंस खेल कौशल को परखा गया। जिसमें महासमुंद जिले के 30 खिलाड़ी शामिल हुए।

जिसमें स्वर्ण पदक आकाश डहरिया, विशाल मुंडा, सम्पतलाल, लोकेश साहू, खेमसिंह बरिहा, सोहम साहू, चंदन सिंह सिदार, सरोजनी वही रजत पदक में युवराज सिंह सिदार, संजय साहू, रघुनाथ, रश्मि बिरको, चितरंजन बरिहा, ने हासिल किया धनेन्द्र साहू, हरीश बरिहा, जय कुमार बरिहा, अर्जुन नेताम, पुष्पेंद्र साहू, डीगम बरिहा, गौतम बरिहा, हेमंत पारेश्वर, योगेश बरिहा, पायल बरिहा, कंचन बरिहा, योगेश्वरी जगत, डिगेश्वरी बरिहा, रत्ना यादव, डालेश्वरी साहू, नोनीबाई ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले जी (DGP. IPS), छत्तीसगढ़ जनरल सेक्रेटरी डी कोंडैया, एवं महासमुंद जिला सेक्रेटरी श्री खिलेश बरिहा, कोच हेमसागर बरिहा ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!