Edition

पिथौरा: अग्र सेवा दल ने स्व. गोपी राम सिंघल की पुण्यतिथि पर 1500 लोगों को पिलाया गया शरबत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वर्गीय गोपी राम सिंघल की स्मृति में अग्र सेवा दल का पुनीत कार्य, पिथौरा में 1500 से अधिक लोगों को पिलाया गया गुलाब शरबत

पिथौरा। स्थानीय थाना चौक पर आज अग्र सेवा दल द्वारा समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। स्वर्गीय श्री गोपी राम जी सिंघल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री अशोक सिंघल के विशेष सहयोग से विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहगीरों और आमजनों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस जनहित कार्य में 1500 से अधिक लोगों को शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया।

इस पुनीत आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में श्री वेद प्रकाश गोयल, श्री बजरंग लाल अग्रवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल (भक्कू), श्री राजेश अग्रवाल (राजू), श्री सतीश अग्रवाल, श्री राजेश गोयल, श्री संजय गोयल, श्री सुमित अग्रवाल (बिट्टू) और श्री विकास अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी ने सेवा कार्य में लगे सदस्यों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया।

इस अवसर पर उपस्थित आमजनों और अतिथियों ने अग्र सेवा दल की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने समाज में ऐसे परोपकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की कामना करते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्ण समापन पर अग्र सेवा दल, पिथौरा ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और सदस्यों के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किया।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें