Edition

बसना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी बस, केबिन में बुरी तरह फंसा ड्राइवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बसना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी बस, केबिन में बुरी तरह फंसा ड्राइवर

आज सुबह करीब 9 बजे बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिहारी ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। यहाँ एक बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। बस के ड्राइवर और कंडक्टर गाड़ी को लेकर बिलाईगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण टक्कर के कारण ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। उसे बाहर निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। आपको बता दें कि महज दो दिन पहले ही महासमुंद कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक की थी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। लेकिन ये सभी आदेश केवल कागजों तक ही सीमित नजर आते हैं।

क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद न तो लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं और न ही प्रशासन यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कोई सख्त कार्रवाई कर रहा है। बसना स्थित बिहारी ढाबा और सांसद रूपकुमारी चौधरी के निवास के आसपास अक्सर लोग नियमों को ताक पर रखकर रॉन्ग साइड (विपरीत दिशा) से गाड़ियां चलाते दिख जाते हैं।

इसके अलावा, बिहारी ढाबा के पास नेशनल हाईवे पर ही अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग की जाती है। कई लोगों ने मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इन कब्जों को हटाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!