Edition

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती तत्काल प्रभाव से स्थगित, अब केंद्रीकृत परीक्षा से मिलेगी नौकरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती तत्काल प्रभाव से स्थगित, अब केंद्रीकृत परीक्षा से मिलेगी नौक

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा 30 मई 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

क्यों लगाई गई भर्ती पर रोक?

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त जिलों के कलेक्टरों और आत्मानंद विद्यालय समितियों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर मौजूदा भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के मुताबिक, आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक (Teaching) और गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों पर पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए अब केंद्रीकृत परीक्षा (Centralized Exam) का आयोजन किया जाएगा।

अब कैसे होगी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती?

आदेश में साफ किया गया है कि वर्तमान में जिला स्तर पर चल रही संविदा भर्ती की कार्यवाही को यहीं रोक दिया गया है। अब लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा खुद एक सेंट्रलाइज्ड (केंद्रीकृत) परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के सफल आयोजन के बाद मेरिट के आधार पर शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों की सूची तैयार कर संबंधित जिलों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही नियुक्तियां होंगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश और नियम जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। इस फैसले से वर्तमान में आवेदन कर चुके हजारों उम्मीदवारों को अब नई परीक्षा प्रणाली के लिए तैयार रहना होगा।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें

error: Content is protected !!