Edition

अर्जुनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

पिथौरा। ग्राम अर्जुनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो के खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल (मोनू) की उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाजसेवा, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती गर्मी और गर्म मौसम को देखते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ लस्सी, छाछ, आम पन्ना, सत्तू शरबत सहित पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थों को अपनाने की सलाह दी। साथ ही जल संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से पानी बचाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के योगदान की सराहना करते हुए सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने इन विचारों पर चर्चा करते हुए उन्हें समाज तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर भाजयुमो पिथौरा के उपाध्यक्ष श्रेयांश श्रीवास्तव, आर्यन पटेल, तरुण ध्रुव, दीपक ध्रुव, राहुल दुबे, नितेश ध्रुव, हीराराम पटेल, दिगेश पटेल, संजू ध्रुव, राहुल यादव, नागेश ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्रधानमंत्री के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!