Edition

सरायपाली की साहित्यकार डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी ‘गुजरा हुआ कल’ का प्रसारण कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरायपाली की साहित्यकार डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी ‘गुजरा हुआ कल’ का प्रसारण कल

सरायपाली/ क्षेत्र की युवा साहित्यकार एवं कथाकार डॉ. चंद्रिका चौधरी को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आकाशवाणी रायपुर द्वारा उन्हें चौथी बार कहानी पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। उनकी कहानी _’गुजरा हुआ कल’_ का प्रसारण कल 1 जून को प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा।

प्रसार भारती के अधीन आकाशवाणी रायपुर केंद्र में डॉ. चौधरी की कहानी की रिकॉर्डिंग विगत 25 मई को संपन्न हुई थी। लगभग 15 मिनट की अवधि वाली यह कहानी मानवीय संवेदनाओं, स्मृतियों और जीवन के विविध अनुभवों को अभिव्यक्त करती है।

*लगातार चौथी बार मिला सम्मान*

डॉ. चंद्रिका चौधरी का यह लगातार चौथी बार आकाशवाणी से कहानी पाठ के लिए चयनित होना क्षेत्र के साहित्य जगत के लिए गौरव का विषय है। इससे पूर्व भी उनकी रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा है।

*साहित्य जगत में हर्ष*

साहित्य और सृजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया है। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!