Edition

ओवरलोड लगेज पर RTO सख्त, 15 बसों से 2 लाख वसूले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ओवरलोड लगेज पर RTO सख्त, 15 बसों से 2 लाख वसूले

*सरायपाली-* सरायपाली के खम्हरपाली परिवहन जांच चौकी में परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व यातायात नियमों की प्राथमिकता को प्राथमिकता देते हुए इनके विपरीत चल रहे वाहनों की जांच का सिलसिला लगातार जारी है। इस उद्देश्य को लेकर यात्री वाहनों की भी जांच की जा रही है। खासकर रात्रिकालीन बसों में आ रही शिकायतों को देखते हुए इन मार्ग पर चलने वाले रात्रिकालीन बसों की विशेष तौर पर जांच कर हताशकों को समझाइश व चेतावनी भी दी गई।

इस संबंध में परिवहन जांच चौकी प्रभारी विष्णु ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन चेकपोस्ट खम्हरपाली में छत्तीसगढ़ से ओडिशा तथा झारखंड चलने वाली अखिल भारतीय पर्यटक परमिट तथा अन्य बसों की जांच की जा रही है। जांच में बहुत सी बसें आवश्यकता से अधिक लगेज भरकर परिवहन कर रहीं हैं।

ऐसी बसों की लगातार जांच की जा रही है और कार्यवाही की जा रही है। विगत मई माह में 15 बसों पर अधिक लगेज तथा अन्य बसों पर कार्यवाही कर 2 लाख शमन शुल्क वसूल किया गया। आगे अधिक सामान परिवहन नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है, चेकपोस्ट में व्यवसायिक व भारी वाहनों के लगातार तेज गति से आवाजाही से चेकपोस्ट के दोनों गेट पर पूर्व में नियमित दुर्घटनाएं घटित होती थी जिससे बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उक्त समस्या को कम करने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित करने चेकपोस्ट के दोनों गेट पर मुख्य मार्ग में बैरिकेड लगाया गया है जिसकी वजह से वाहनों की गति नियंत्रित हुई है और इसका परिणाम पिछले आठ माह में चेकपोस्ट में कोई भी दुर्घटना घटित नहीं हुई है।

आसपास के लोगों को ट्रैफिक से मुक्त रखने मोटरसाइकिल तथा निजी चारपहिया वाहनों को चेकपोस्ट से नहीं ले जाकर बाहर से ही डायवर्ट किया जा रहा है जिससे यातायात का दबाव कम हुआ है और जाम की समस्या के राहत मिली है।

भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों और चालकों के पीने के लिए वाटर कूलर और मटके की व्यवस्था की गई है, विगत वित्तीय वर्ष में चेकपोस्ट में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य से 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ राजस्व को पूरा किया गया। प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि बसों तथा अन्य वाहनों पर इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!