रिलायंस जियो नेटवर्क ठप होने से ग्रामीण परेशान, समस्या के समाधान के लिए पिथौरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्रीन सपोस, गबौद एवं आसपास के क्षेत्रों में जियो का नेटवर्क ज्यादा होने के कारण ज्यादातर ग्रामीण जियो फोन का इस्तेमाल करते हैं। किंतु आए दिन नेटवर्क बाधित होने के कारण न तो फोन पर बात हो पाती है और न ही इंटरनेट चल पाता है। जियो के सक्षम अधिकारियों से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत करने पर भी इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं हो पाया है।
जियो के अधिकारियों से बात करने पर कहा गया था कि कुरमादिह में टावर चालू होने पर समस्या का हल हो जाएगा, किंतु नजदीक के कुरमाडीह गांव में जियो का टावर खड़े हुए छह माह बीत चुके हैं और वह अब तक चालू नहीं हो पाया है, जो कि सिर्फ एक शो पीस बनकर रह गया है।
जियो कंपनी की इस सर्विस से परेशान होकर आज अध्यक्ष प्रतिनिधि व जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ब्रम्हानंद पटेल एवं सरपंच श्री किशोर चंद्र बघेल जी के नेतृत्व में जियो की नेटवर्क समस्या को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी के साथ चर्चा कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में उपस्थित जन:
श्री अनूप साहू (सरपंच प्रतिनिधि पाटनदादर), श्री हरिचरण प्रधान (उपसरपंच सपोस), श्री अश्विनी विशाल जी (पूर्व सरपंच सपोस), श्री नरोत्तम साहू (पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति सपोस), श्री संतोष सिंह ठाकुर (पूर्व उपसरपंच), श्री रविशंकर बंजारा, किशोर यादव, छगन बेनर्जी, कमल रात्रे व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।























