अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महासमुंद का नाम: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया नॉर्वे की संसद का दौरा
महासमुंद। छत्तीसगढ़ और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए यह बेहद गौरवशाली क्षण है। क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी इस समय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में नॉर्वे के प्रवास पर हैं। उन्होंने वहां की संसद का दौरा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत, छत्तीसगढ़ और अपने संसदीय क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
इस विदेश दौरे के दौरान उन्होंने नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग, वहां के सांसदों और विभिन्न संसदीय समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक चर्चा की। यह मुलाकात भारत और नॉर्वे के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
सांसद की इस वैश्विक उपलब्धि से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के प्रत्येक निवासी के लिए यह गर्व का पल है। हम सभी उनके इस सफल प्रतिनिधित्व और उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य के लिए उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
विशेष रिपोर्ट:
मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की)
सांसद प्रतिनिधि एवं जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा महासमुंद























