जमीन का बंटवारा को लेकर बहु और बेटे ने की माता-पिता से मारपीट
सरायपाली/ थाना अंतर्गत ग्राम मोहनमुड़ा में जमीन का बंटवारा को लेकर बहु और बेटे ने मिलकर माता-पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम मोहनमुड़ा निवासी सुन्दर लाल पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके दो लड़के बड़ा लड़का युवराज पटेल एवं छोटा लड़का सेत कुमार पटेल एवं एक लड़की दिलेश्वरी पटेल है. सभी का शादी हो चुकी है.
छोटा लड़का सेत कुमार पटेल अपने पत्नी के साथ अलग रहता है जो आये दिन शराब पीकर जमीन का बंटवारा दो कहकर अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल के साथ मिलकर अपने पिता सुन्दर लाल पटेल एवं माँ रामकुंवर पटेल को लड़ाई-झगड़ा करता है.
04 जून को रात्रि 10 बजे जब वह अपने घर के परछी में बैठा था तभी उसका छोटा लड़का सेत कुमार पटेल आया और उसे देखकर खेती जमीन का बटवारा दो कहकर झगड़ा विवाद करने लगा.
सुन्दर लाल पटेल ने जब विवाद झगड़ा करने से मना किया तो उसे गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
विवाद झगड़ा को देख कर सुन्दर लाल पटेल की पत्नी रामकुंवर पटेल आकर बीच बचाव करने लगी तो उसे भी सेत कुमार पटेल एवं उसकी पत्नी मिनाक्षी पटेल गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत पंजीबध कर विवेचना में लिया है।


























