कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 5 जुलाई को लिखित परीक्षा, 20 जून तक आवेदन
महासमुंद/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देश पर होगी। योजना में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 20 जून तक शाला में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद या संबंधित बीईओ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
– *आवेदन की अंतिम तिथि:* 20 जून 2026
– *परीक्षा केंद्र व प्रवेश पत्र जारी:* 25 जून 2026 तक
– *लिखित परीक्षा: 5 जुलाई 2026, दोपहर 12 से 2 बजे
25 जून तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर प्रवेश पत्र और रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


























