Edition

नशीली टेबलेट परिवहन करते 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशीली टेबलेट परिवहन करते 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नशीली दवाई 815 नग SPASMO PROXYVON प्लस कैप्सूल जप्त, कीमत 9321 रूपये

परिवहन में प्रयुक्त मोसा. एवं 04 नग मोबाईल सहित कुल 72 हजार 321 रूपये की संपत्ति जप्त

सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से नशीली दवा तस्करी पर शिकंजा

महासमुन्द/ एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा नशीली दवाओं के अवैध तस्करी पर नियंत्रण व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है की थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक मोसा. हीरो स्प्लेण्डर मोसा. क्रमांक सी.जी. 04 एन.डब्लू. 3525 में 3 व्यक्तियों के द्वारा नशीली दवाई परिवहन की सूचना पर उक्त मोसा. सवार को रोककर नाम पता पुछताछ करने पर अपना 01- गोविन्द शर्मा पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू शर्मा उम्र 37 साल निवासी साहू कलर लैब श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर 02- राकेश जंघेल पिता धनाजी उम्र 31 साल निवासी अंकाक्षा अपार्टमेंट के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर 03- कमलेश कुमार पिता दुर्गाप्रसाद राम उम्र 37 साल निवासी डब्लू. आर.एस.कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर का निवासी होना एवं उक्त नशीली टेबलेट को केसिंगा(उड़िसा) से खरीदकर स्वयं के खाने के लिये और खपाने के लिए, रायपुर ले जाना बताये। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 90/2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया

 

गिरफ्तार आरोपी-

01- गोविन्द शर्मा पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी साहू कलर लैब श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर

02- राकेश जंघेल पिता धनाजी उम्र 31 वर्ष निवासी अंकाक्षा अपार्टमेंट के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर

03़- कमलेश कुमार पिता दुर्गाप्रसाद राम वर्ष 37 साल निवासी डब्लू.आर.एस.कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर

जप्त सम्पत्ती-

(01) 815 नग नशीली केप्सूल किमती 9321 रू.

(02) एक मो.सा. किमती 30,000 रू.

(03) 04 नग मोबाईल किमती 33,000 रू.

जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 72 हजार 321 रूपये

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!